YouTube पर चैनल से कमाई करने की नीति
YouTube पर चैनल से कमाई करने की नीति
अगर आप YouTube से कमाई कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी है कि आपका चैनल, YouTube पर कमाई करने से जुड़ी नीतियों का पालन करता हो. इन नीतियों में, YouTube के कम्यूनिटी दिशा-निर्देश, सेवा की शर्तें, कॉपीराइट, और Google AdSense कार्यक्रम की नीतियां शामिल हैं. ये नीतियां उन लोगों पर लागू होती हैं जो 'YouTube पार्टनर कार्यक्रम' में पहले से शामिल हैं या उसमें शामिल होना चाहते हैं. साथ ही, छोटे वीडियो बनाने पर YouTube Shorts Fund से बोनस पाने वाले भी इसके दायरे में आते हैं.
अगर आप अपने वीडियो पर विज्ञापन दिखाने की सुविधा चालू करके कमाई करना चाहते हैं, तो यह ज़रूरी है कि वे हमारे विज्ञापन देने वालों के लिहाज़ से अच्छे वीडियो बनाने के दिशा-निर्देशों के मुताबिक हों.
यहां हर प्रमुख नीति की खास जानकारी दी गई है. पक्का करें कि आपने हर नीति को अच्छी तरह पढ़ लिया है. यह ज़रूरी है, क्योंकि इन नीतियों से ही तय किया जाता है कि किसी चैनल पर कमाई करने की सुविधा दी जा सकती है या नहीं. हमारे समीक्षक नियमित रूप से देखते रहते हैं कि कमाई करने वाले चैनल इन नीतियों का पालन कर रहे हैं या नहीं. हम अपनी नीतियों को किस तरह लागू करते हैं, इसके बारे में ज़्यादा जानें.
जब हम आपके चैनल की समीक्षा करते हैं, तब क्या जांच करते हैं
हमारे समीक्षक वह कॉन्टेंट देखते हैं जो हमारी नीतियों के मुताबिक आपके चैनल के बारे में सबसे बेहतर जानकारी देता हो. हमारे समीक्षक आपके चैनल के हर वीडियो की जांच नहीं कर सकते, इसलिए वे चैनल की इन चीज़ों पर ध्यान देते हैं:
- मुख्य थीम
- ऐसे वीडियो जिन्हें सबसे ज़्यादा देखा गया हो
- नए वीडियो
- ऐसे विषय वाले वीडियो जिन्हें देखने का कुल समय सबसे ज़्यादा हो
- वीडियो का मेटाडेटा (इसमें शीर्षक, थंबनेल, और ब्यौरे शामिल हैं)
ये सिर्फ़ कुछ उदाहरण हैं जिनके आधार पर हमारे समीक्षक किसी कॉन्टेंट की जांच कर सकते हैं. ध्यान रखें कि हमारे समीक्षक आपके चैनल की अन्य चीज़ों की भी जांच कर सकते हैं, ताकि यह देखा जा सके कि आपका चैनल हमारी नीतियों का पूरी तरह से पालन कर रहा है या नहीं.
YouTube के कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का पालन करें
क्रिएटर की ज़िम्मेदारी
नीतियों से जुड़े बदलावों की जानकारी हम कैसे देते हैं
YouTube पर चैनल से कमाई करने की नीतियों को हम कैसे लागू करते हैं
YouTube पर कमाई करने वाले हर व्यक्ति के लिए, YouTube पर चैनल से कमाई करने की हमारी नीतियों का पालन करना ज़रूरी है. अगर आप हमारी किसी भी नीति का उल्लंघन करते हैं, तो YouTube आपके ख़िलाफ़ ये कार्रवाइयां कर सकता है.
आपके वीडियो पर विज्ञापन दिखाना बंद करना
'YouTube पार्टनर कार्यक्रम' में आपकी भागीदारी को निलंबित करना
YouTube चैनल को निलंबित करना या बंद करना
हम आपकी कमाई पर असर डालने वाली कार्रवाइयों की सूचना कैसे देते हैं
उन मामलों में मदद पाना जो आप पर असर डालते हैं
अगर आप YouTube पार्टनर कार्यक्रम में शामिल हैं, तो आप हमारी क्रिएटर सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं.
चाहे आप किसी खास समस्या से जूझ रहे हों या क्रिएटर के तौर पर YouTube का बेहतर इस्तेमाल करने का तरीका जानना चाहते हों, हम आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं:
- YouTube का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना
- YouTube के तकनीकी या सेवा से जुड़े पहलुओं पर सलाह पाना
- नीति और कॉपीराइट दिशा-निर्देशों पर नेविगेट करने का तरीका जानना
- खाते और चैनल के प्रबंधन से जुड़े सवालों के जवाब पाना
- Content ID और अधिकार प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं को हल करना
- अपने खाते से जुड़ी समस्याओं को हल करना और गड़बड़ियां ठीक करना
क्रिएटर सहायता टीम से संपर्क करने के बारे में ज़्यादा जानकारी देखें और YouTube क्रिएटर के तौर पर सहायता पाने का तरीका जानें.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें